पटना ग्रामीण: पटना में "आई लव यू मोहम्मद" पोस्टर पर विवाद, मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में भी "आई लव यू मोहम्मद" पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। रविवार को दोपहर करीब 1 बजे सब्जीबाग से लेकर कारगिल चौक तक मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों ने इस पोस्टर को भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए नाराजगी जताई।