कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, रातभर नेताओं को नजरबंद रखने का आरोप, हंगाई को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र प्रदर्शन किया। सपाईयों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में धांधली और किसानों को हो रही खाद की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।