बेहट: बिहारीगढ़ पुलिस ने सर्विस रोड से 3 शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने सर्विस रोड से तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है l जिनके कब्जे से चोरी के पेंट शर्ट, सूट सलवार, लोई व टुल्लू पम्प बरामद हुए है l अभियुक्तों शोयब पुत्र तोययब, सालिम पुत्र आलिम व सोहन के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l