मवाना: मेडिकल क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में कूड़ा बीनते समय जर्जर दीवार ढही, 14 वर्षीय किशोर की मौत, एक घायल
Mawana, Meerut | Jul 13, 2026 मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में खाली प्लॉट में कूड़ा बीन रहे दो किशोर जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दब गए। हादसे में 14 वर्षीय अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।