गुना नगर: समाजसेवी की पहल से 3 साल बाद हुआ मां- बेटे का भावुक मिलन
गुना में समाजसेवी प्रमोद भार्गव की संवेदनशील पहल से तीन साल से लापता युवक रंजीत कुमार रैदास अपने परिवार से मिल गया। एबी रोड पर मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में मिले रंजीत की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी के रूप में हुई। गांव के प्रधान से संपर्क कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। शिवपुरी के अपना घर आश्रम में देखभाल के बाद परिजन उसे लेने पहुंचे