मुज़फ्फरनगर: सुजड़ू में मामूली विवाद बना खूनी खेल, तीन युवकों को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो से खुली दबंगई की पोल
मुजफ्फरनगर के सुजड़ू गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में दबंगों ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटकर अर्धनग्न कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और 24 घंटे में दो आरोपियों, साहिल और उमर उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।