पूरनपुर: ब्लाक परिसर में दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर आयोजित की गई बैठक
पूरनपुर ब्लॉक परिसर सभागार में दिव्यांगजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आवास योजना, पेंशन बढ़ोतरी, आय प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली दिक्कतें, गैस सिलेंडर सुविधा, शिक्षित दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।