उदाकिशुनगंज: अगलगी में बेटी की शादी के लिए रखे रुपये जलकर राख, एक दर्जन परिवारों का आशियाना उजड़ा
उदाकिशुनगंज के लोनिया चौक मोहल्ले में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई इस घटना में एक दर्जन परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि लगभग 5 लाख नगद, जेवरात, फर्नीचर, खाद्यान्न, जमीन के कागजात, कपड़े समेत अन्य चीजें भी जल गई। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच करा कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।