पटेरा: पटेरिया में अज्ञात लोगों ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की ग्रिल तोड़ी, कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Patera, Damoh | Apr 9, 2026 कुम्हारी थाना क्षेत्र के पटेरिया गांव में अज्ञात लोगों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर लगी स्टील की ग्रिल तोड़ दी गई,ग्रिल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों द्वारा कुम्हारी थाना पुलिस को सूचना दी गई,जिसके बाद आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची,घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।