Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बैठक में अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश... स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ समय पर पूरी करें. सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई के रायपुर के सभी प्रकरण निराकृत करें. _________________________ कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हषोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह एसएएफ मैदान में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से आरंभ होगा। इसके साथ-साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में भी समारोहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस में सभी माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह की समय रहते तैयारी कर लें। स्वतंत्रता दिवस पर सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा व्यावसायिक संस्थानों में सुबह 8 बजे तक ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूरी कर लें। समारोह में सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ प्रस्ताव 12 अगस्त तक जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध करा दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर रायपुर कर्चुलियान में लगाया जाएगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री भी शामिल होंगे। एसडीएम मनगवां तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध कर लें। सभी अधिकारी रायपुर कर्चुलियान में लंबित सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का दो दिवस में निराकरण कराएं। शिविर स्थल में प्रत्येक विभाग के सामने उसका नाम प्रदर्शित करने वाला बैनर अवश्य लगवाएं। शिविर में आधार कार्ड बनाने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिविर में नि:शुल्क जाँच एवं उपचार की व्यवस्था कराएं। रायपुर कर्चुलियान क्लस्टर के साथ-साथ पूरे विकासखण्ड में लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। रायपुर कर्चुलियान में मुख्य शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी विकासखण्डों के अधिकारी क्षेत्र का अनिवार्य रूप से भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग करेंगे तथा कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। महाप्रंधक उद्योग शिविर में आसपास के सफल उद्यमियों को आमंत्रित कर उद्यम संवाद में भागीदार बनाएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्कूल, कालेज, आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत तथा सभी कार्यालयों में संगोष्ठी, रैली, साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, स्कूटी रैली, रंगोली प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित करें। इनके माध्यम से हर व्यक्ति को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ें। सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनाएं। अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के अच्छे फोटोग्राफ्स और विवरण प्रतिदिन जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे इनका समुचित प्रचार-प्रसार किया जा सके। बैठक में श्री गुर्जर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अभी भी अधिकांश विभाग डी श्रेणी में हैं। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं तथा मांग आधारित शिकायतें बंद करने के प्रस्ताव भेजें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण विकास, श्रम, जन्म-मृत्यु तथा विवाह पंजीयन एवं अन्य शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें। राजस्व, श्रम, स्वास्थ्य, गृह विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग तथा पीएचई विभाग में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। विशेष प्रयास करके इन आवेदनों का निराकरण कराएं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 21 अगस्त को मुख्यमंत्री जी के जिले में भ्रमण की संभावना है। इसके लिए समुचित तैयारियाँ कर लें। बैठक में वर्षा तथा फसलों की स्थिति, पेंशन प्रकरणों के निराकरण, आईगॉट प्रशिक्षण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनुराग चौहान ने 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले एड्स जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की तथा सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa Jansampark Madhya Pradesh #Rewa #रीवा

Rewa, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

सतना जिले के बिरसिंहपुर में सावन मेले को जोरदार बारिश की सौगात. झमाझम बारिश के दौरान भी जलाभिषेक को लगा हुआ है श्रद्धालुओं का तांता.

सतना जिले के बिरसिंहपुर में सावन मेले को जोरदार बारिश की सौगात. झमाझम बारिश के दौरान भी जलाभिषेक को लगा हुआ है श्रद्धालुओं का तांता.

Huzur Nagar, Rewa | Aug 10, 2026

कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा का सांसद जनार्दन मिश्रा पर करारा हमला

कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा का सांसद जनार्दन मिश्रा पर करारा हमला

Huzur Nagar, Rewa | Aug 10, 2026

मऊगंज में आस्था का सैलाब… 15 किलोमीटर नंगे पांव चले हजारों कांवरिया, मंडपहा धाम में किया जलाभिषेक। 
जेसीबी से हुई फूलों की वर्षा।कांवर यात्रा के दौरान खटखरी में कांवर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यहां जेसीबी से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। जगह-जगह लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर और प्रसाद देकर कांवरियों का अभिनंदन किया जा रहा है।सावन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

मऊगंज में आस्था का सैलाब… 15 किलोमीटर नंगे पांव चले हजारों कांवरिया, मंडपहा धाम में किया जलाभिषेक। जेसीबी से हुई फूलों की वर्षा।कांवर यात्रा के दौरान खटखरी में कांवर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यहां जेसीबी से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। जगह-जगह लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर और प्रसाद देकर कांवरियों का अभिनंदन किया जा रहा है।सावन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

Huzur Nagar, Rewa | Aug 10, 2026