शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय भानपुरा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित विभिन्न राज्य, संभाग, जिला एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।