महोबा: महोबा के छिकहरा गांव में खाना बनाते समय झुलसी युवती, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2025 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी लालसिंह की 29 वर्षीय पुत्री रोली बुधवार समय तकरीबन 8 बजे खाना बनाते समय कुकर का ढक्कन खुलने से युवती बुरी तरह झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवती का इलाज किया जा रहा है।