नजीबाबाद: मंडावली में ट्रैक्टर से बैटरा चोरी करते पकड़ा गया शातिर, बाइक सहित सामान बरामद
मई को 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मंडावली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर का बैटरा, हिच, डोवाल पट्टी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।