संभल: भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक के पदाधिकारी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी/उपसंचालक अधिकारी चकबंदी ऑफिस का किया घेराव
भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और उपसंचालक अधिकारी चकबंदी कार्यालय का अपनी कुछ मांगों को लेकर घेराव किया। और उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।