सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर मे एक दिन छोड़कर एक दिन जलापूर्ति, लोग दूर दराज से पानी लाने को मजबूर।
गर्मी की दस्तक शुरू होते ही सवाई माधोपुर वासी पेयजल समस्या से जूझ रहे है।जलदाय विभाग की ओर से शहर में जलापूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है।शहर की विभिन्न कॉलोनियों में दिनों दिन पेयजल समस्या बढती ही जा रही है।जलदायविभाग की ओर से सवाई माधोपुरके पुराने शहर में महज 15 मिनट जलापूर्ति की जा रही है।जिससे लोगो को खासी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है।