कैंपियरगंज: सोशल मीडिया पर आक्रामक ग्रुप बनाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश, कैम्पियरगंज पुलिस ने 13 युवकों को किया पाबंद
गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से आक्रामकता फैलाने, लोगों को उकसाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 व 24 जून को कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए पाबंद कराया गया।