धामपुर: पाडली मांडू के श्मशान घाट में पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही है
गुरूवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम पाडली मांडू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पिछले पांच दिनों से लापता एक 25 वर्षीय युवक शुभम सैनी का शव गांव के ही श्मशान घाट में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।परिवार के लोगो ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।