मुज़फ्फरनगर: सिगरेट-पानी के विवाद में चली गोली, नेशनल शूटर ने होटल मालिक को मारी गोली, 12 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर के खतौली में एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर सिगरेट और पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नेशनल शूटर बताए जा रहे युवक विक्रांत ने होटल मालिक नदीम पर गोली चला दी। गोली नदीम के पैर में लगी, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महज 12 घंटे में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल, नकदी और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद कर ली हैं।