मुज़फ्फरनगर: मौलाना जर्जिस के कथित बयान पर राज्यमंत्री का पलटवार, बोले- समाज का माहौल बिगाड़ने वालों को जिम्मेदार लोग दें जवाब
मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मौलाना जर्सी की भगवान शिव व भगवान ब्रह्मा पर कथित टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदार बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ते हैं। मंत्री ने सनातन संस्कृति को शाश्वत बताते हुए सभी धर्मों के सम्मान की बात कही और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील की कि वे ऐसे बयानों का विरोध कर भाईचारे का संदेश दें।