Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज बलौदाबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से एक कार को खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम जनता, किसानों और व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। इसी विरोध को अनोखे तरीके से दिखाने के लिए बैलगाड़ी में कार को बांधकर पेट्रोल पंप तक ले जाया गया, ताकि सरकार को जनता की परेशानी का एहसास कराया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से ईंधन कीमतों में राहत देने की मांग की। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और पूरे शहर में इसकी चर्चा रही। #BalodaBazar #PetrolDieselPrice #CongressProtest #ChhattisgarhNews #Mahangai ShrirajNews

Raipur, Raipur | Jun 20, 2026