बड़वारा: भदावर ग्राम में मोटरसाइकिल की गाय से टक्कर, बाइक सवार युवा गंभीर घायल
Badwara, Katni | Oct 20, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र के भदावर ग्राम के समीप मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे, रवि सिंह नामक मोटरसाइकिल चालक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गया। इस दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे निजी साधन से बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।