भोपाल जनजातीय संस्कृति के उत्सव "जनजातीय गौरव दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल से जनजातीय गौरव यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के विभिन्न जनजातीय अंचलों में पहुंचेगा और स्वाभिमान, एकता व विकास का संदेश देगा।