बारुन: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बारुण प्रखंड मुख्यालय पर राजद ने किया हल्लाबोल
बारुण प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।