सैदपुर: शादी में गए शिक्षक के वार्ड 6 में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी और टैबलेट चोरी, CCTV में दिखे चोर
सैदपुर नगर के वार्ड 6 में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए शिक्षक आनंद मोदनवाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रूपए के आभूषण और नकदी सहित सरकारी टैबलेट पर हाथ साफ कर दिया। परिजन वापस लौटकर घर आए तो घटना देख सन्न रह गए। तत्काल उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।