नीमच नगर: चंगेरा मंडी में मक्का के दाम पर बवाल, किसान भड़के, नीलामी 3 घंटे ठप, मंडी प्रशासन पर उठे सवाल
नई चंगेरा मंडी में गुरुवार को मक्का के भाव सही न मिलने से किसान भड़क गए और तीन घंटे से अधिक समय तक नीलामी ठप रही। किसानों का आरोप था कि कुछ दिन पहले मक्का ₹1800-₹2000 प्रति क्विंटल बिक रहा था, लेकिन अचानक व्यापारियों ने बोली घटाकर ₹1000-₹1400 कर दी। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।