झालरापाटन: जुल्मी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है
झालावाड़ के सीमावर्ती जुल्मी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात एक युवक का कटा हुआ शव मिला है। जीआरपी पुलिस ने युवक की शव को एसआरजी हॉस्पिटल की मोर्चरीमें रखवाया है अस्पताल चौकी पुलिस ने सुबह 6:00 बजे बताया युवक की पहचान कोटा जिले के फतेहपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र उर्फ भूरा के रूप में हुई है। मौत के कारणों का खुलासा परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही हो पाएगा।