कोंडागांव: सातगांव के पटेलपारा में अक्ति-आमा तिहार पर पितरों को जल तर्पण कर मनाया गया प्रकृति पर्व
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत सातगांव के पटेलपारा में आज रविवार की सुबह 9 बजे अक्ति (आमा तिहार) का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने पुरखा-पितरों को याद करते हुए प्राकृतिक जल स्रोत नारंगी नदी के समीप विधिवत जल तर्पण किया। पर्व के दौरान ग्रामीणों ने नए आम फल एवं उससे बने आमा कुच्चा को जाम डारा के गोरला...