बिहारीगंज: एसएच-91 पर बड़ा हादसा: बाइक-टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर रेफर
बिहारीगंज-मुरलीगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 पर सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सीएनजी टेम्पो पलट गया। हादसे में विमलकांत झा, आशा देवी, संतोष झा, शांति देवी, पूनम देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी और सोचन कुमार घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारीगंज में भर्ती कराया गया,गंभीर रूप से घायल सोनी देवी और सोचन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया