घाघरा: खंभिया गांव के ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाई लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क
Ghaghra, Gumla | Apr 13, 2026 घाघरा प्रखंड अरंगी पंचायत अंतर्गत खंभिया गांव के ग्रामीणों ने एकता और एकजुटता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने गांव से चंदा इकट्ठा कर व श्रमदान कर जेसीबी मशीन ट्रैक्टर की सहायता से खंभिया बाजार टाड़ से लेकर अटरिया गांव तक की खराब सड़क में मिट्टी मोरम गिरा कर जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क बनाया हैं।