सिकंदरा: अंतापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार अंतापुर गांव निवासी ब्रजमोहन सिंह चौहान की 52 वर्षीय पत्नी शशि देवी ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर की दूसरी मंजिल पर