गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को घात लगाए हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।