सिमडेगा: अस्मिता महिला साइकिलिंग लीग में रेश्मा समेत कई प्रतिभाएं चमकीं
सिमडेगा, रविवार सुबह 8 बजे विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 300 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में रेश्मा कुमारी, जूनियर में तारकेलेन टेटे और सब-जूनियर में अनीसा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।