सिंगरौली: मजौना पलथा टोला: जल निगम की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ठेकेदार ने सड़क में खोदा गड्ढा
जिले के देवसर जनपद के मजौना पंचायत के पलथा टोला में जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी से जल निगम के अधिकारियों के साथ मोहल्ले के लोग भी परेशान हो रहे हैं। दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर कीचड़ भरी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे जल निगम के एक अधिकारी का वाहन उसी कीचड़ में फंस गया जहां वे निरीक्षण के लिए गए थे काफी मशक्कत के बाद किसी तरह उनका वाहन कीचड़ से बाहर निक