कन्नौज: कोहरे के कारण किसानों की फसलों पर झुलसा रोग का खतरा, बलही में किसान फसल पर दवा का छिड़काव करते दिखे
कन्नौज में कोहरे के कारण फसलों में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया हैं। किसान फसलों में होने वाले नुकसान को कम करने में जुटे हैं। मंगलवार सुबह बलही गांव में अकरम नामक किसान अपनी फसल पर दवा का छिड़काव करते दिखे। किसान ने कहा की कोहरे के कारण फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा है जिस कारण वह दवा छिड़क रहे हैं।