शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी कस्बे में तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने पुलिस जाप्ते के साथ सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। वर्षों से जमी गुमटियां, अवैध निर्माण और ठेलों को ध्वस्त किया गया, जिससे इलाके में हड