देवबंद: नानौता में जर्जर मार्ग पर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दवाई लेने जा रहे बाप-बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस
नानौता क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब गंगोह मार्ग स्थित रुहाड़ा पुलिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के समय आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।