शाहजहांपुर जिला कारागार में बरेली से आए प्रसिद्ध जादूगर मोहम्मद नफीस ने अपनी टीम के साथ बंदियों के बीच हैरत अंग्रेज करतब दिखाकर दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल द्वारा बंदियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन जिला जेल में आयोजित करते रहते हैं।