प्रयागराज: माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर देर शाम तक 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर आज शुक्रवार को मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दौरान संगम तट के विभिन्न स्नान घाटों पर आस्था का जन सैलाब देखने को मिला है, मेला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आज शुक्रवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान देर शाम तक गंगा- यमुना अदृश्य त्रिवेणी के संगम तट पर दो करोड़ 18 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।