प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं प्रसिद्ध मूंछ नर्तक दुकान जी
कुंभ की नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में प्रयागराज के रहने वाले प्रसिद्ध मूंछ नर्तक राजेंद्र कुमार उर्फ दुकान जी अनूठे तरीके से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं, मेले में घूम घूम कर दुकान जी द्वारा पॉलिथीन इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए लोगों से मां गंगा को स्वच्छ रखने मेला प्रशासन का सहयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।