जशपुर: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना परिसर के टॉवर पर युवती का शव मिलने से मची सनसनी, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना परिसर स्थित ऊंचे टॉवर पर एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे नगर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच यह घटना हुई। टॉवर काफी ऊंचा होने के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और बचाव दल