कटनी नगर: भदौरा बड़वारा रोड पर शादी समारोह में जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 8 से अधिक घायल
बड़वारा थाना के भदौरा रोड पर एक आटो खड़े ट्रक से टकरा गया जानकारी के अनुसार प्रेम नगर एनकेजे का एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने उमरिया पाली आटो से जा रहा था इसी दौरान घटना हुई। इस घटना में परिवार के 8 से अधिक सदस्य घायल हुए जो आटो में सवार थे। घायलो को बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया मंगलवार रात 10:40 मिनट पर घायल अस्पताल पहुँचे थे।