ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चौबयाना निवासी एक अभियुक्त को 315 बोर अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर देवगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से मोहल्ला चौबयाना निवासी एक अभियुक्त को 315 बोर अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त अभियुक्त के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की है।