मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में दिखा प्रशासन का मानवीय चेहरा, उपायुक्त ने समाहरणालय की सीढ़ियों पर बैठकर दिव्यांग महिला की फरियाद सुनी
पलामू समाहरणालय सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान बुधवार दोपहर 1 बजे एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत कर दी।कार्यक्रम के बीच उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को सूचना मिली कि मेदिनीनगर की रहने वाली एक दिव्यांग महिला, शीला कुमारी, उनसे मिलने आ रही हैं, लेकिन दोनों पैरों से असमर्थ होने के...