सहजनवा क्षेत्र के बसिया में रास्ते से बाइक हटाने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि सपा नेता पर युवक का मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप लग गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उसे वापस दिलाया। मामले में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीहापार निवासी मुकेश दुबे ने पुलिस को तहरीर दिया है।