प्रयागराज: पुराने यमुना पुल के नीचे स्कॉर्पियो गाड़ी का ब्रेक फेल होने से केबिन में टकराई कार, चार लोग हुए घायल
घटना प्रयागराज के पुराने यमुना पुल के नीचे की है,जहां पर झूंसी के रहने वाले व्यक्ति परिवार के साथ मैहर जा रहे थे, पुराने पुल के नीचे गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने से स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर केबिन से जा टकराई,इस घटना में कार में बैठे चार लोग घायल हुए हैं,जबकि गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है, जहां पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।