मैनपुरी: सेंगर हॉस्पिटल में तैनात लैब कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मैनपुरी शहर के ईसन नदी पुल के पास स्थित सेंगर हॉस्पिटल में लैब कर्मचारी के रूप में तैनात अमित पुत्र नेत्रपाल बुधवार की सुबह अचानक से अचेत होकर गिर पड़ा। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। वहीं परिजन अमित को जब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही जैसे ही परिजनों कुछ जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।