निवाई: चोहट्टी बाजार में विद्युत लोड अधिक होने से विद्युत पोल की वायर में लगी आग, तुरंत पहुंची FRT टीम
Niwai, Tonk | Jun 2, 2026 मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे अचानक ही चौहटी बाजार में स्थित भट्ट जी के मंदिर के सामने विद्युत लोड अधिक होने से वायरिंग में तेज लपटो के साथ पोल पर लगे वायरों में आग लग गई जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना कनिष्ठ अभियंता लकी गोठवाल को दी गई तुरंत ही मौके पर विद्युत टीम ने पहुंचकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।