कुरडेग: कुरडेग कूटमाकछार में आस्था और भक्ति भाव के साथ निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा
Kurdeg, Simdega | Jul 17, 2026 कुरडेग के कुटमाकछार गांव में आस्था एवं भक्ति भाव के साथ शुक्रवार को 4:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़े के ताल पर नाचते झूमते हरि बोल की जय घोष के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। बीरूगढ़ के युवराज कौशल राज सिंह देव की मौजूदगी में अनुष्ठान हुआ इस दौरान भीड़ उमड़ी।