अनूपपुर: घर में निकला काला नाग, सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 6, समतपुर में निलेश तिवारी के घर में काला नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक काला नाग का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। उनकी तत्परता से एक संभावित हादसा टल गया।