जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 5 गौवंश को मुक्त कराया; फरार तस्कर गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र में एक टाटा सुमो वाहन से 5 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया है। वहीं, गौ तस्करी के एक पुराने मामले में फरार आरोपी महबूब शाह उर्फ हगन महबूब उर्फ लकड़ बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई की सुबह